Watch Video: चलती हुई कचरे की गाड़ी में युवक बन रहा था शक्तिमान, सीधे गिरा सड़क पर
लखनऊ: एक युवक को चलती हुई कचरे की गाड़ी में स्टंट मारना बहुत महंगा पड़ गया। चलती गाड़ी में पुशअप के दौरान युवक नीचे गिर गया। इस हादसे में उसे कई जगहों पर चोंट लगी। इब इस वीडियों को गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने शेयर करते हुये लिखा कि ‘शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें, कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें।


गोमतीनगर, लखनऊ का कल रात का दृश्य-
बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान!
चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें! pic.twitter.com/vuc2961ClQ
— Shweta Srivastava (@CopShweta) July 17, 2022

