April 19, 2026

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए सीएम भूपेश बघेल, विधायक अजय चंद्राकर और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया मतदान

RASHTRAPATI CHUNAV MATDAN

रायपुर: राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में स्थापित मतदान केंद्र में किया मतदान। बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्र में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पहला वोट डाला है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पहला वोट दिया। विधायक नारायण चंदेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मतदान कर चुके हैं।


आपको बता दें भारत के 16वें राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान संसद भवन और राज्‍य विधानसभाओं में शाम पांच बजे तक होगा। द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की उम्‍मीदवार हैं जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्‍हा को उम्‍मीदवार बनाया है। कुल चार हजार 809 मतदाता देश के राष्‍ट्रपति का चुनाव करेंगे। इनमें सात सौ 76 संसद सदस्‍य और चार हजार 33 विधानसभा सदस्‍य हैं। मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है।

निर्वाचन आयोग ने मतदान और मतगणना व्‍यवस्‍थाओं की निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षकों की नियुक्‍ति की है। राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में तीस चुनाव स्‍थलों में प्रत्‍येक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्‍त किये गये हैं। संसद भवन के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्‍ति‍ की गई है। संसद भवन में नियुक्त पर्यवेक्षक 21 जुलाई को मतदान प्रक्रिया की भी निगरानी करेंगे।


You may have missed