November 21, 2026

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स हुए मुठभेड़ में ढेर

12000

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर मुठभेड़ में मार गिराया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से दोनों शूटर फरार थे। मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों और टीवी चैनल के एक पत्रकार को भी गोली लगी है।


पंजाब पुलिस को अटारी बॉर्डर के भाकना गांव में शूटर्स जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस दलबल के साथ गांव की एक पुरानी हवेली के पास पहुंची। उसी हवेली में करीब 6-7 अपराधियों के होने की आशंका थी।

पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा तो गोलीबारी शुरू हो गई। तकरीबन तीन घंटे से ज्यादा वक्त से दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों और टीवी चैनल के एक पत्रकार को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि दो स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं।

मनप्रीत उर्फ मन्नू ने ही सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से गोलियां चलाई थीं। वह पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। जगरूप उर्फ रूपा तरनतारन का रहने वाला है। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य थे।


You may have missed