July 20, 2026

प्रदेश में गणेशोत्सव, मोहर्रम और दही हांडी के लिए नहीं होगी कोरोना की कोई गाइडलाइन

ganesh4

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एक बैठक की। इस बैठक में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमने गणेशोत्सव, मोहर्रम और दही हांडी के आगामी उत्सव जोर-शोर से मनाने के लिए हमनें कोविड-19 के सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है।


महाराष्ट्र सरकार ने आगामी त्यौहार को देखते हुए सभी प्रतिबंध हटा दिए है। हालांकि, इनके आयोजन में जरूरी नियमों का पालन किया जायेगा


You may have missed