April 23, 2026

22 जुलाई का राशिफलः मेष और मिथुन को बिजनेस में लाभ, ये राशिवाले संभल कर रहें

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशि के जातकों को आज बिजनेस में अच्छी आय के योग हैं। मनोनुकूल इच्छा पूर्ति से पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। कफ या सर्दी के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः सही समय पर सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। पित्त दोष से परेशान हो सकते हैं। सूर्य के उपाय कर लें। सुबह स्नान के बाद जल में लाल पुष्प और शक्कर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

मिथुनः मिथुन राशि वाले आज बिजनेस की नई रणनीति बनायेंगे। लाभ की स्थिति बनेगी। सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। निर्णय में भ्रम की स्थिति रहेगी। आज ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।

कर्कः यश तथा प्रशंसा की प्राप्ति होगी। आलस्य तथा काम में विलंब हो सकता है। भागीदारों से तालमेल की कमी रहेगी। हानि या विवाद से बचाव के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। आज सफेद वस्त्र धारण करें।

सिंहः इस राशि वालों को छोटी यात्रा से लाभ के योग हैं। मानसिक अशांति तथा अस्थिरता रह सकती है। तनाव दूर करने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। शहद का दान करें।

कन्याः किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नये काम का ऑफर मिल सकता है। मनचाही सफलता के योग बने हुए हैं। खुजली या स्कीन एलर्जी हो सकती है। आज ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। लोहे की वस्तु का दान करें।

तुलाः यश तथा प्रतिष्ठा एवं धनलाभ होगा। प्रवास का मार्ग प्रशस्त होगा। मन प्रभुल्लित रहेगा। चोरी या आगजनी से हानि की संभावना है। मंगल के कष्टों की निवृति के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लडडू का भोग लगायें। अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें।

वृश्चिकः प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण कार्य की संभावना है। लाभ तथा यश की प्राप्ति होगी। बिजनेस में अकस्मात धन हानि हो सकती है। सिर में तकलीफ हो सकता है। राहु के उपाय करें। ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।

धनुः प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान विवाद या चोट की संभावना है। हठधर्मिता से बचें, रस्मों का उचित पालन करें। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। चावल और दूध का दान करें।

मकरः मकर राशि के जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। ज्ञान संबंधित छोटे प्रवास से लाभ होगा। पारिवारिक सुख और घरेलू सुविधा में वृद्धि होगी। धैर्यहीन तथा अविश्वासी होने से बचें। विवाद की स्थिति से बचने के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। कन्या को मीठा या केला खिलायें। चापलूस लोगों से दूर रहें।

कुंभः ऋण, रोग में वृद्धि होगी। मानसिक अशांति एवं शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा के दौरान मौसम या जल से कष्ट की संभावना है। चंद्रमा के उपाय लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

मीनः बड़ों तथा गुरूजनों का साथ मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता तथा उदारचित्त रहेंगे। यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्पष्टवादिता से नजदीकी रिश्तों में विवाद हो सकता है। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।


You may have missed