July 21, 2026

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

IMG_20220721_213922

राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाली द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने जीत की बधाई दी है. विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के नागरिकों के साथ मैं भी द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. यशवंत सिन्हा ने कहा कि पूरा देश उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.


यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे और हर भारतीय को उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.


You may have missed