June 6, 2026

इस महिला को है अपने मूछों से प्यार, मर्दों की तरह मूंछों को देती है ताव

muchh wali

केरल के कन्नूर जिले की एक महिला अपनी मूछों की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई है। महिलाओं को हमेशा कहा जाता है कि चेहरे पर बाल न रखें और अगर ऐसा होता है तो उसे हटा देना चाहिए। लेकिन 35 वर्षीय शाइजा गर्व से अपनी मूंछों को ताव देती है।


शाइजा को उनकी मूंछों की वजह से कई लोगों ने ताने मारे तो कई लोगों ने सपोर्ट भी किया है। लेकिन शाइजा का कहना है कि उनके चेहरे के बालों से जुड़ी लोगों की दिलचस्पी को लेकर बेफिक्र रहती है।

जब लोग शाइजा से इस बारे में पूछते है तो उनका सिर्फ यहीं जवाब होता है कि मुझे मूंछें रखना अच्छा लगता है। उन्होंने इसे हटाने की जरूरत कभी समझी ही नहीं और अब वह अपनी मूंछों पर ताव देकर चलती है।

शाइजा का कहना है कि दुनिया उसके बारे में क्या सोचती उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अब वो बगैर मूंछों के नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि मैं वही करती हूं जो मैं पसंद करती हूं। अगर मेरे पास दो जीवन होते, तो शायद मैं दूसरों के लिए जीती।

खबरों के मुताबिक शाइजा पिछले दस सालों में कई ऑपरेशन से गुजर चुकी है। कई स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर आने से शाइजा इतनी मजबूत हो चुकी है उन्हें किसी की बात का कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका मानना है कि उन्हें ऐसी जिंदगी जीनी चाहिए जिससे उन्हें खुशी मिले।


You may have missed