April 23, 2026

CG Crime: गाड़ी से कीचड़ छिटकने पर युवक को गोदा चाकू, मन नहीं भरने पर किया कुल्हाड़ी से हमला

kulhadi

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गाड़ी से कीचड़ छिटकने से शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है।


पुलिस ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


You may have missed