April 23, 2026

अब इन बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा ऐलान

12438

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की है। मंत्री राजनाथ सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दी है। इसके बाद अब इन बच्चों को हर माह तीन हजार रुपये की राशि दी जाएगी।


केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा – भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता में संशोधन की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। 1000/- प्रति माह से रु. रक्षा मंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण कोष की अनाथ अनुदान योजना के तहत 3000/- प्रतिमाह। इस निर्णय से कई ईएसएम परिवार लाभान्वित होंगे।


You may have missed