August 18, 2026

CG NEWS: बॉयफ्रेंड की मौत से सदमे में आई 17 साल की गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम

girll

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग प्रेमी के फांसी लगाने के बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की प्रेमी के मौत के बाद से ही सदमे में थी। जिसके कारण उसके घरवाले उसके निगरानी कर रहे थे। इस बीच उसे जैसे ही मौका मिला उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। अब लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।


दोनों के परिवार राजी थे शादी के लिए
कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की का बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग शादी की बात उठने से शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों काफी करीब हो गए थे। घरवालों ने भी यह फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी।

आखिर लड़के ने क्यों की खुदकुशी ?
बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे।


You may have missed