April 18, 2026

पूरे देश में आज Paytm की सर्विस डाउन, लोगों को हुई पेमेंट करने में परेशानी

payt

नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों को आज पेटीएम की सर्विस डाउन होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने पेटीएम को ट्वीट पर बताया कि उनका अकाउंट खुद ही ऐप से लॉगआउट हो गया है, जिसके बाद उन लोगों का पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। पेटीएम की सर्विस डाउन हो गई. हालांकि पेटीएम की ओर से ट्वीट कर खुद भी जानकारी दी है।


Paytm ने दी सफाई
Paytm कंपनी की तरफ से थोड़ी देर बाद Twitter पर एक ट्वीट के जरिये जानकारी शेयर की गई है। कंपनी ने ट्वीट में बताया कि ऐप में नेटवर्क ऐरर के चलते कई लोगों को लॉग इन करने में परेशानी आई और कई लोग पेमेंट तक नहीं कर सके है।

लोगों को हुई दिक्कत
इस बारे में पेटीएम यूजर्स का कहना है कि अभी हम लोगों को पेमेंट करने पर परेशानी हुई है और अकाउंट ऐप में से खुद लॉगआउट हो रहा है है। पेमेंट भेजने पर सेशन टाइम आउट नजर आ रहा है।

पूरे देश में सर्विस डाउन
आपको बता दें आउटेज (Outage) को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) ने भी कंफर्म किया कि पूरे भारत में पेटीएम यूजर्स (Users) को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है, जिसमें मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे शहर शामिल हैं.


You may have missed