April 18, 2026

12 अगस्त का राशिफलः आज कर्क और कन्या समेत इन राशिवालों को रहेगा पारिवारिक तनाव

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः किसी कागजात पर हस्ताक्षर से पूर्व सावधानी बरतें। कानूनी विवाद से बचें और बहुत सावधानी से कार्य करें। शनि दोष के निवारण के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।


वृषभः आर्थिक स्थिति सुधरने में समय लगेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। किसी से पक्षपात ना करें। स्लीपडिस्क से कष्ट संभव है। कष्ट से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मिथुनः उलझन के कारण कार्य बाधा होगी, धैर्य रखें। कोई प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है लेकिन सफलता के लिए गोपनीयता का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। गुरू से संबंधित उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

कर्कः अनुशासनहीनता के कारण पारिवारिक तनाव हो सकता है। संतान को लेकर मानसिक कष्ट रहेगा। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।

सिंहः आज अवकाश का उपभोग करेंगे। किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना है। सर्दी या कफ की शिकायत हो सकती है। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

कन्याः आकस्मिक सेवा में लगे लोगों के लिए दिन थकान भरा होगा। परिवारवालों से दूरी तकलीफ दे सकती है। कुछ अपनों को शारीरिक कष्ट होगा। चोट की संभावना है। कष्टों से निवृति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें और गुड़-गेहूं दान करें।

तुलाः आज प्रेम संबंध में पंगा हो सकता है। एलर्जी या धूप में रहने से स्वास्थगत कष्ट संभव है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है। शनि के उपाय से राहत होगी। ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। शिवजी का अभिषेक करें। काली वस्तु का दान करें।

वृश्चिकः नये वाहन की खरीदी की योजना बना सकते हैं। अध्ययन हेतु लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। फूड पॉयजनिंग से परेशान हो सकते हैं। मंगल के उपाय कर लें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ या तांबा दान करें।

धनुः लगातार रूटिन से बाहर रह सकते हैं। स्वयं के कार्य में विलंब होगा। बड़ों से व्यवहारिक मतभेद संभव है। गुरू का उपाय लाभदायक रहेगा। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें।

मकरः किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। डाक्टरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। राहु जनित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। किसी मरीज को दवा का दान करें। पक्षियों को अन्न खिलायें।

कुंभः बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। घरेलू उत्सव में सभी शामिल होंगे। दिनभर व्यस्तता रहेगी। चंद्रमा से उत्पन्न कष्ट के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, शंख, स्वेत वस्त्र, मोती का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

मीनः परिवार के लोगों का व्यवहार दुखी कर सकता है। अनिंद्रा और तनाव संभव है। खर्च बढ़ सकता है। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का पाठ करें, सूर्य नमस्कार करें। केशर, इलायची, गुड़, गेहूं का सामान दान करें।


You may have missed