April 18, 2026

171 पदों पर भर्ती के लिए ली गई CGPSC मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, 509 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित

cglok

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा 20 विभागों के 171 पदों पर भर्ती के लिए ली गई मुख्य परीक्षा के परिणाम आज आयोग ने घोषित कर दिए हैं। 509 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया गया है। राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए 26 नवंबर को प्रारम्भिक परीक्षा ली गई थी, फिर 26, 27, 28, व 29 मई को मुख्य परीक्षा ली गई। इंटरव्यू सितंबर माह के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।



You may have missed