June 3, 2026

CG JOB ALERT: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 24 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

shikshak1

धमतरीः शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा मौका है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा और धमतरी शहर के निकट गोकुलपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षक के कुल 36 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। इस भर्ती के संबंध में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालन समिति ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।


जारी अधिसूचना के मुताबिक इन दोनों स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने इच्छुक युवा 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक शामिल है। नियुक्ति के बाद अभ्यथियों को 25300-38100 रुपए वेतनमान दिया जाएगा।

विभाग का नाम :- स्वामी आत्मानंद स्कूल धमतरी और चर्रा
शैक्षणिक योग्‍यता :- 12th/Graduate/Post Graduate/Diploma/B.Ed./D.Ed./TET/प्रतिनियुक्ति नियमों के अधीन/समकक्ष
वेतनमान :- 25300-38100/-
आवेदन मोड :- Offline
आवेदन प्रारंभ तिथि :- 10-08-2022
अंतिम तिथि :- 24-08-2022

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने इच्छुक युवाओं को Offline आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को विभाग के वेबसाइट/ऑफलाईन माध्‍यम से जारी किये प्रारूप में चाही गई समस्‍त वांछित जानकारी भरनी होगी एवं आवेदन शुल्‍क का भुगतान कर आवेदन की प्रति भविष्‍य की प्रतिक्रिया के लिए अपने पास सुरक्षित रखना होगा।


You may have missed