ICU में घुसकर राजू श्रीवास्तव के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, परिजनों ने सुरक्षा को लेकर की शिकायत
नई दिल्ली: 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर चलने के दौरान राजू श्रीवास्तव को अचानक दिल का दौरा पड़ा था, उसके बाद से वह दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे है। बीच-बीच में उनकी हेल्थ अपडेट आती रहती है। कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार है और उनकी बॉडी में मूवमेंट भी नजर आ रहा है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनका ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। वहीं, सामने आ रही जानकारी की मानें तो डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सप्लाई भी फिलहाल 10 फीसदी कम कर दी है और उनका ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल है।


लेकिन इस बीच एक खबर सामने आ रही है कि परिवार के किसी भी सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा हैं। लेकिन इसी बीच एक अनजान शख्स आईसीयू के अंदर पहुंच गया और राजू संग सेल्फी लेने लगा। राजू के परिजनों ने इस मामले को लेकर इस तरह की लापवरवाही पर आपत्ति जताते हुए सुरक्षा को लेकर शिकायत की।

