July 3, 2026

Watch Video: मुख्यमंत्री की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, बिना अपॉइंटमेंट ट्रीटमेंट करने से किया था इनकार; सीएम ने मांगी माफी

Chief Minister Zoramthanga daughter slaps doctor

मिजोरम: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी मिलारी छांगटे एक डॉक्टर को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है। मामला ये है कि स्किन डॉक्टर के पास बिना अपॉइंटमेंट के चली गईं थीं। तब उन्हें डॉक्टर ने ये कहकर देखने से मना कर दिया था कि वह अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आईं हैं। पहलें अपॉइंटमेंट लेकर आएं, तभी इलाज किया जाएगा। बस इसी बात से नाराज होकर मिलारी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना बुधवार को राजधानी आइजोल के एक अस्पताल में हुई।


मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते। सीएम ने कहा, बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है। मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मार रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoramthanga (@zoramthangaofficial)

जानिए मुख्यमंत्री ने अपने बयान में क्या कहा
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, डॉक्टर के साथ मेरी बेटी जो व्यवहार किया उसके बचाव में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। हम जनता से और डॉक्टरों से माफी मांगते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर बहन की ओर से माफी मांगी थी और कहा था कि मानसिक तनाव की वजह से उनकी बहन ने आपा खोया था।

इसे भी पढ़े: अंधे कत्ल का खुलासा: बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती थी प्रेमिका इसलिए मार डाला

800 से ज्यादा डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन
बुधवार की इस घटना से डॉक्टरों में रोष हैं। शनिवार को 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक डॉक्टर ने कहा कि छांगते ने आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लीनिक पर अप्वाइंटमेंट लेकर आना चाहिए था, जिसपर वह भड़क गईं और उन्होंने हमला किया। आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, हम चाहते हैं कि डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।


You may have missed