देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video: युवक ने प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को ट्रेन के सामने फेंका, फिर दो बच्चों को लेकर हुआ फरार
मुंबई: एक युवक ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रही अपनी पत्नी को जगाया और ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने फेंक दिया. इस घटना में 30 साल की महिला की मौत हो गई है. आरोपी युवक अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया है.


प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में यह खौफनाक घटना कैद हो गई. ट्रेन के कटकर महिला की मौत की खबर जब पुलिस को मिली तो सीसीटीवी को चैक किया गया. जिसमें आरोपी अपनी पत्नी को ट्रेन के सामने फेंकता दिख रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई रोड रेलवे स्टेशन की है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मौजूद था. सोमवार की सुबह के करीब चार बजे यह घटना हुई. सीसीटीवी में युवक प्लेटफॉर्म पर चक्कर काटता नजर आ रहा है. वह प्लेटफॉर्म पर आ रही ट्रेन पर नजर रखता है.
ट्रेन को पास आता देख वह बच्चों संग सो रही अपनी पत्नी को जगाता है. जैसे ही ट्रेन और करीब आती है तो युवक अपनी पत्नी को ट्रैक पर फेंक देता है. ट्रेन की नीचे आने के कारण महिला की मौत हो जाती है. आरोपी युवक अपने दोनों बच्चों और सामान को लेकर प्लेटफॉर्म से भाग निकलता है.
#Mumbai: A man, in his 30s, threw his sleeping wife in front of a speeding long distance train at #Vasai railway station and fled with his two minor children on Monday morning. Search launched for him. pic.twitter.com/XRL2rOdQbt
— TOI Mumbai (@TOIMumbai) August 22, 2022

