3 अगस्त का राशिफलः मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशिवालों को मिलेगा सुख; जाने बाकी का हाल
मेषः आज परिवार का साथ तथा सुख मिलेगा। यात्रा से अच्छे लाभ तथा किसी पुराने विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात संभव है। ओवर बजट हो सकता है। राहु की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। जरूरतमंद की यथासंभव सहायता करें।


वृषभः नये इनोवेशन करेंगे, जिससे यश की प्राप्ति होगी। संपत्ति विवाद खत्म हो जाएंगे। परिवार में विशिष्ठ लोगों से लाभ मिलेगा। चोट से सावधान रहें। केतु की शांति के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
मिथुनः शासनाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा। मनोबल में वृद्धि तथा रूके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों, सहयोगियों का ध्यान रखें एवं भरोसा करें। सूर्यजन्य दोषों को दूर करने के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
कर्कः भाई-बहनों के साथ उत्सव में सम्मिलति होंगे। काम से भटकाव रहेगा। वस्त्रों की खरीदी संभव है। आलस्य का त्याग करें। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।
सिंहः सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भूमि, वाहन आदि में धन तथा समय का व्यय होगा। कामों में निर्रथक व्यवधान आएगा। मंगल के उपाय के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।
कन्याः घरेलू सुख में वृद्धि होगी। किसी काम से प्रसिद्धि तथा लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी तथा भागीदारी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।
तुलाः आज भाइयों से खटपट हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। भगवती गायत्री की आराधना करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
वृश्चिकः लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। रूद्राभिषेक से कल्याण होगा।
धनुः नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से बचना होगा। मंगल के उपाय से राहत मिलेगी। ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।
मकरः परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।
कुंभः परिवार के बीच किसी महोत्सव या पूजा में शामिल होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति रहेगी। नये वस्त्र या गहने की खरीदी कर सकते हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें और चावल, दूध, दही का दान करें।
मीनः आज जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। संतान से सुख मिलेगा। शनि कृत कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

