April 23, 2026

UGC ने जारी की देश में चल रहे 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची: दिल्ली में सबसे ज्यादा ऐसी यूनीवर्सिटी

UGC1

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने आज देश में चल रहे 21 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। यूजीसी ने ऐसे विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी दिल्ली में बताई गई हैं। फर्जी यूनिवर्सिटीज की राज्यवार जानकारी यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.ac.in पर उपलब्ध है।


यूजीसी के मुताबिक, 21 स्वयंभू और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों, जो कि यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन करने रहे हैं, उन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और उन्हें कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।

किस राज्य की कौन सी यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल

दिल्ली
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPPHS), स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी
वोकेशनल यूनिवर्सिटी
एडीआर- सेंट्रीक ज्यूरिडिसियल यूनिवर्सिटी
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-इंप्लॉयड
अध्यात्मिक विश्वविद्यालय

कर्नाटक
बड़गंवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी

केरल
सेंट जॉन यूनिवर्सिटी

महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी

पश्चिम बंगाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च

उत्तर प्रदेश
गांधी हिंदी विद्यापीठ
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्पलेक्स होम्योपैथी
नेताजी सुभाष चंद्र यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी)
भारतीय शिक्षा परिषद

ओडिशा
नवभारत शिक्षा परिषद
नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी

पुडुचेरी
श्री बोधी अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

आंध्र प्रदेश
क्राइस्ट न्यू ट्रीटमेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी

दरअसल, हर साल एडमिशन से पहले यूजीसी द्वारा फर्जी यूनिवर्सिटीज के नामों का ऐलान किया जाता है, ताकि स्टूडेंट्स इन यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के चंगुल में फंसकर अपना भविष्य खराब न कर लें। ऐसे में स्टूडेंट्स को बताया जाता है कि वे यहां पर एडमिशन न लें।


You may have missed