June 3, 2026

धमतरी और बिलासपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 92 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

JOB2

धमतरी: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आगामी 26 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा फायरमैन, गॉर्ड, ड्रायवर, एसआरएओ एवं बीमा सलाहकार के कुल 92 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं बीएससी बायो, एग्रीकल्चर हो, प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदकों को शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।


बिलासपुर के रोजगार ऑफिस में शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन कराने वाले बेरोजगार युवाओं को योग्यता के अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी में फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्यून बनने का मौका मिलेगा। कैंप में 24 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी सय्यद नासिर अली ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्लेसमेंट कैंप में B- फार्मा, D- फार्मा, PGDCA और 12वीं पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्हें अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान भी होना जरूरी है।

इतनी सैलरी मिलेगी
कैंप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बिलासपुर शाखा में 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फार्मासिस्ट के 9 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम सेल्समैन के 12 और प्यून के 3 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को फार्मासिस्ट और कम्प्यूटर ऑपरेटर के 8-8 हजार और प्यून के लिए 7 हजार रुपए मानदेय तय किया गया है।

10 से 3 बजे तक शामिल हो सकेंगे उम्मीदवार
कोनी स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3 बजे तक चलेगा। भर्ती के लिए पंजीयन कराने वाले उम्मीदवार योग्यतानुसार शामिल हो सकेंगे। ये मौका उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो पिछले कुछ समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं।


You may have missed