National Cinema Day: सिनेमाघरों की 4000 स्क्रीन्स पर आज सिर्फ 75 रुपये में दिखाई जाएंगी फिल्में
मुंबई: देशभर में 23 सितंबर यानी आज ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सिनेमाघरों की 4000 स्क्रीन्स पर सिर्फ 75 रुपये में फिल्में दिखाई जाएंगी।


आज मल्टीप्लेक्स में आप अपनी पसंदीदा फिल्म सिर्फ 75 रुपये में एन्जॉय कर सकते हैं। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर देशभर में मौजूद सिनेमा हॉल्स इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे।
बता दें कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने का फैसला लिया है। इससे पहले सिनेमा दिवस 16 सितंबर को मनाया जाना था, लेकिन बाद में इसे 23 सितंबर किया गया।

