नवरात्री पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु जरूर पढ़े ये खास खबर, पुलिस-प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राजनांदगांव: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में भी इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर की महिमा देशभर में विख्यात है, यहां माता के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु नवरात्र में पहुंचते हैं। यहां मेला भी लगता है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रियों के आने-जाने के लिए मार्ग का निर्धारण किया गया है। नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से पैदल यात्री डोंगरगढ़ पहुंचते हैं।


यात्रियों के आने-जाने वाले मार्ग के लिए पुलिस ने रोड मैप भी जारी किया है। डोंगरगढ़ थाने में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में शहर के दुकानदारों, होटल संचालकों, नारियल प्रसाद दुकानदारों और ऑटो चालकों की मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पुलिस ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे अपनी दुकानों में लगवाने की अपील की है।

