रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022: रायपुर में खेल जाएंगे 5 मैच, स्टेडियम के अंदर दर्शक नहीं ले जा सकेंगे ये चीजें
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्डेटियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला नॉकआउट मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। इमसें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। स्टेडियम के अंदर पानी बोतल, झंडा, सिक्का, पेन, खाने-पीने की चीजें, सिगरेड, बीड़ी और गुटखा जैसी चीजें ले जाना प्रतिबंधित है


इन सब चीजों को गेट पर जमा कराना होगा। लोगों को गाड़ी पार्क करते समय ही पुलिस के जवान बताएंगे कि भीतर क्या प्रतिबंधित रहेगा, ताकि दर्शक अपनी गाड़ियों में उसे रख सकें। उन्हें एंट्री गेट से वापस आना न पड़ें।
स्टेडियम के अंदर जाने के पहले गेट पर जांच की जाएगी। प्रतिबंधित चीजों को बाहर रखवा दिया जाएगा। मैच के दौरान एयरपोर्ट, होटल से लेकर स्टेडियम तक 1500 जवानों की ड्यूटी रहेगी। मैच के सुरक्षा प्रभारी आईजी अजय यादव ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर प्लानिंग बताई है।
बता दें कि रायपुर में 27 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स-बांग्लादेश लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स-ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दो सेमीफाइन मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइन मैच 28 सितंबर को वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें जीतने वाले दो टीमें 1 अक्टूबर को फाइनल खेलेंगी।

