May 28, 2026

अगले दो दिनों में जमकर बरसेंगे बादल: 9 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

barish alert

नई दिल्ली: देश भर में अब भी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन (10 और 11 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर, दिल्ली में 2007 के बाद पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसने अक्टूबर महीने में बारिश का बीते 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया


दिल्ली के लाहौरी गेट के पास रविवार रात दो मंजिला इमारत ढह गई। बारिश की वजह से हुए इस हादसे में चार साल की एक बच्ची समेत 3 की मौत हो गई। चार लोग अभी भी फंसे हैं। गुरुग्राम में बरसाती तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई। सभी नहाने उतरे थे। इन सभी के शव मिल गए हैं। मरने वालों की उम्र 8 से 13 साल के बीच है।

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, समेत 16 जिलों में 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी।

UP के ज्यादातर जिलों में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई। रविवार से मथुरा, आगरा, लखनऊ, नोएडा, अलीगढ़, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद समेत 9 जिलों में सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। लखनऊ और कानपुर में तो 15 घंटे से नॉनस्टॉप बारिश, हॉस्पिटल को अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को 18 से 24 घंटे के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


You may have missed