May 2, 2026

उर्फी जावेद को अपने बर्थडे पर अतरंगी ड्रेस पहनना पड़ा महंगा: हाथ-पैर पर हो गए जख्म

images

मुंबई. अपने अतरंगी ड्रेस के लिए जाने जानी वाली उर्फी जावेद का आज जन्मदिन है. जन्मदिन के मौके पर बीती रात उन्होंने दोस्तों संग खूब सेलिब्रेशन किया. इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी और पोस्ट पर शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बर्थडे के मौके पर अतरंगी ड्रेस पहनना उन्हें कितना भारी पड़ गया है. उर्फी ने अपने बर्थडे के मौके पर काफी बोल्ड ड्रेस पहनी थीं. इस ड्रेस की वजह से उर्फी जख्मी हो गई हैं. उन्होंने अपने जख्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद ने अपने हाथ पर आए जख्मों को एक वीडियो के जरिए दिखाया है. जख्मों को दिखाते हुए उर्फी कहती हैं कि कट और रगड़ हर जगह लगे हुए हैं. असली खतरों का खिलाड़ी यहां चल रहा है. इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो अपनी इंस्टा पर शेयर किया. इसमें वह अपने पैर पर जख्मों को दिखा रही हैं. वह कहती हैं सिर्फ मेरे हाथों पर ही नहीं बल्कि पैरों में कट्स लग गए हैं.


You may have missed