April 29, 2026

बड़ी खबर: 6वीं कक्षा की छात्रा से पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने किया रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

RAPE

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बार फिर एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने किया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


ऐसे दिया घटना को अंजाम
13 साल की लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। कहा जा रहा है कि सोमवार को लड़की घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) उसके पास पहुंचा और किसी बहाने से घुमाने ले गया। इसके बाद लड़की से रेप किया। घटना के बाद लड़की घर आ गई और उसने अपने परिजनों को डर के मारे इस बात की जानकारी ही नहीं दी।

तबीयत बिगड़ने पर पता चला मामला
बाद में लड़की के शरीर में दर्द शुरू हो गया, बुखार भी था। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। फिर ये मामला सामने आया है। फिर बच्ची ने अपने परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने परिजनों को यह भी बताया कि सरफराज खाने पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन डर के मारे उसने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी।


You may have missed