April 17, 2026

दुनिया को रसना पिलाने वाले आरिज पिरोजशाह खंबाटा में दुनिया को कहा अलविदा

7d31f63cbd__01

रसना को बनाने वाले रसना ग्रुप के फाउंडर आरिज पिरोजशाह खंबाटा के निधन की खबर सामने आई है। कंपनी ने इस बारे में जानकारी साझा की है।


रसना ग्रुप के फाउंडर का निधन :
दरअसल, आज रसना ग्रुप के फाउंडर आरिज पिरोजशाह खंबाटा का के 85 साल की उम्र में निधन होने की खबर सामने आई है। इस बारे में कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, खंबाटा का निधन शनिवार, 19 नवंबर को हुआ था। जिसकी जानकारी आज दी जा रही है। इस खबर से पूरी कंपनी और उनके परिवार जानो में दुःख का माहौल है। क्योंकि, वो खंबाटा ही थे जिन्होंने रसना को 80 और 90 के दशक में इतना पॉपुलर किया कि, आज रसना की बिक्री 60 देशों से ज्यादा में की जाती है और हर कोई इस पैय पदार्थ को जनता है।

रसना फाउंडेशन की स्थापना :
आरिज खंबाटा ने बेनेवलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन की भी स्थापना की थी। उन्हें रसना फाउंडेशन के चेयरमैन के तौर भी जाना जाता था। वह पारसी ईरानी जरथोस्टिस का वर्ल्ड अलवायंस (WAPIZ) के पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व प्रेसिंडेंट होने के साथ, भारत के पारसी जोरास्ट्रियन अंजुमन्स फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट भी थे। रसना ग्रुप ने जानकारी देते हुए बताया है कि “खंबाटा ने इंडियन इंडस्ट्री, बिजनेस और सोशल डेवलपमेंट में सोशल सर्विस से अत्यधिक योगदान दिया है।”


You may have missed