June 6, 2026

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका: CGPSC 2022 एग्जाम के शेड्यूल जारी..डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक जैसे 189 पदों पर होगी भर्ती

sarkari naukri

रायपुर: CGPSC ने साल 2023 के एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। प्री एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होंगे। मेंस की परीक्षा 11 से 14 मई के बीच हो सकती है। इसे लेकर CGPSC ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।


इन पदों पर होंगी भर्ती

डिप्टी कलेक्टर -15

जेल अधीक्षक-3

वित्त सेवा अधिकारी- 4

कर सहायक आयुक्त-7

जिला पंजीयक-01

सहकारी निरीक्षक-16

नायब तहसीलदार-70

आबकारी उप निरीक्षक-11

इस प्रकार कुल 16 विभागों के लिए 189 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा में ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
इस परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए मैनुअल या डाक से भेजे गए आवेदन आयोग अस्वीकार करेगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक भेजे जा सकेंगे। इसके लिए cgpsc.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

क्या है उम्र सीमा
सीजीपीएससी की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 21 साल से लेकर 35 साल तक के कैंडिडेट दे सकते हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला निशक्त जैसी छूट में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक की गई है।

20 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख
सीजी पीएससी की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में होगी। जिलों के लिए अलग से कोड जारी किए गए हैं, जैसे अंबिकापुर का 1, बिलासपुर का 2, भिलाई का 3, जगदलपुर का 4, रायपुर का 5 कोड है। इसके संबंध में जानकारी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 20 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए 21 दिसंबर से 22 दिसंबर का समय तय किया गया है।इस लिंक पर क्लिक कर पूरे आदेश की कॉपी पढ़िए

सैलरी भी अच्छी
खास बात ये है कि यदि इनमें से किसी भी पद पर यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी। आदेश के मुताबिक वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य कर सहायक आयुक्त जैसे पदों के लिए 56100(स्तर-12) सैलरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार 35400( स्तर-08), सहायक जेल अधीक्षक-25300( स्तर-06), सहकारी निरीक्षक-28700( स्तर-07) सैलरी निर्धारित की गई है

पहली बार PSC के विज्ञापन में आरक्षण नहीं
प्रदेश में आरक्षण खत्म होने की वजह से ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य लोक सेवा आयोग के विज्ञापन में पदों के आरक्षण का कोई जिक्र नहीं है। विज्ञापन में पदों का जो विवरण दिया गया है, उसमें केवल पदनाम के साथ विभाग का नाम, कुल रिक्तियां और वेतन मैट्रिक्स का ही विवरण है। पिछले साल तक पदों के विवरण के साथ कुल रिक्तियों की वर्गवार संख्या भी दी जाती थी। उसमें महिलाओं, नि:शक्तों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए दिए जा रहे आरक्षण का भी विवरण दिया जाता रहा है।

प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के समय लागू आरक्षण मिलेगा

लोक सेवा आयोग ने 26 नवम्बर को जारी अधिसूचना की धारा 3 में केवल यह बताया गया है कि इन 189 पदों में से 11 पद 40% या उससे अधिक नि:शक्तता वाले लोगों के लिए आरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ की निवासी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित आरक्षित वर्गों को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के समय लागू आरक्षण का लाभ प्राप्त होगा।


You may have missed