30 नवंबर का राशिफल: वृषभ, कर्क, कन्या और मीन के बनेंगे सारे काम

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल सिद्ध होगी। परिणाम का समय है। आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और अच्छे अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे। विजय योग बने हुए हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून


वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्हें इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शादी-विवाह के मामले भी बिगड़ सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य या फिर कुछ जरूरी यात्राओं के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन को अस्थिर होने से बचाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आपके राशि स्वामी की स्थिति सूर्य और शुक्र के साथ होने से यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है, परन्तु मेहनत और प्रयास बनाये रखने पड़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। अभी निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मूंगिया हरा
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
राशि स्वामी की स्थिति अष्टम होने से मन विचलिग घबराहट या डिप्रेशन जैसा महसूस कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है यानी कि वे अपनी मनपसंद सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। मान सम्मान बढेगा। धन के लिए भी अच्छा समय।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से इस दौरान आप कुछ यात्राओं की योजना बना सकते हैं, जो आरामदायक न होकर काफी थकानभरी होंगी। फिलहाल संभव हो तो ऐसी यात्राओं को टालने का प्रयास करें। यदि करनी पड़े तो सावधान होकर करें। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में लाभ होगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
कन्या राशि (kanya rashifal today)
आज हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर भी शाम के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। (Kanya Rashi Today) खुद के स्वास्थ्य का तो ध्यान रखें ही पिता को भी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है, उस से बचे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
तुला राशि (tula rashifal today)
आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे जिसकी वजह से आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। (Tula Rashi Today) नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिल सकता है जिसको ज़िम्मेदारी से निभाना होगा, शनि की आप पर सकारात्मक नजर है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
वृश्चिक राशि (vrishchik rashifal today)
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं, सेहत का ध्यान रखें। घर मकान वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित होकर करें। (Vrishchik Rashi Today) कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता परेशान करेगी ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
धनु राशि (dhanu rashifal today)
घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। (Dhanu Rashi Today) सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जमुनी
मकर राशि (makar rashifal today)
आज आप में आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के खरीदारी पर आज पैसा खर्च हो सकता है, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। (Makar Rashi Today) स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आप शनि की उच्च दृष्टि बनी हुई है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
कुंभ राशि (kumbh rashifal today)
मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। (Kumbh Rashi Today) लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सफलता के लिए शनि की चीजों का दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग– गहरा नीला
मीन राशि (meen rashifal today)
आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। (Meen Rashi Today) खर्चों की अधिकता से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं, आज वाद-विवाद से भी बचें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि भी होगी।
शुभ अंक -5
शुभ रंग– सुनहरा
