September 29, 2023

एग्जाम हॉल में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर छात्र हुआ बेहोश, पहुंचा अस्पताल


नालंदा। आपने लड़कों के बीच किसी अकेली लड़की को अनकंफर्टेबल होते तो देखा या सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने लड़कियों के बीच किसी अकेले लड़के को अनकंफर्टेबल होते देखा है। बात सुसने में थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन आप शायद यह सुनकर हैरान होंगे कि लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर लड़का इतना नर्वस हो गया कि बेहोश हो गया और फिर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।


यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के नालंदा का है, जहां एक 12वीं का छात्र मनीष एग्जाम हॉल में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर नर्वस हो गया और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। दरअसल बिहार के अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र मणिशंकर ब्रिलियंट स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने आया था। जिस परीक्षा केंद्र में वह पहुंचा था वहां 500 लड़कियों के बीच वह अकेला लड़का था। इतनी लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर लड़का नर्वस हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मनीष के परिजनों के मुताबकि 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर वह घबरा गया और उसे बुखार आ गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दरअसल मनीष को इतनी लड़कियों के बीच इसलिए बैठना पड़ा क्योंकि उसके एडमिट कार्ट में मेल की जगह फीमेल लिखा हुआ था। इसी बजह से उसका सेंटर लड़कियों के साथ हो गया। अब यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि बिहार में इन दिनों हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। यह छात्र भी परीक्षा देने यहां पहुंचा था।