भिलाई में आज से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा
दुर्ग: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार रात भिलाई पहुंचे। रायपुर से भिलाई पहुंचने तक उनका जगह-जगह भव्य रूप से स्वागत किया गया। पं. मिश्रा मंगलवार 25 अप्रैल से जयंति स्टेडियम में श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा सुनाएंगे। उनकी कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।


भिलाई में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार शाम 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट उतरे। वहां आयोजन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद कई गाड़ियों के काफिले के साथ वो भिलाई पहुंचे। भिलाई में खुर्सीपार से उनका स्वागत होना शरू हो गया। जगह-जगह लोगों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर पं. मिश्रा के ऊपर पुष्प वर्षा की।

