26 अप्रैल का राशिफल: नए काम शुरू करने से बचें, इन राशियों को अधिक करना पड़ेगा परिश्रम
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि के लोगों के संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है. आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी.


आज व्यवसाय में कार्यभार की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही कुछ सकारात्मक गतिविधियां भी शुरू होंगी तथा समय अनुसार काम भी पूरे हो जाएंगे. ऑफिस मे व्यवस्था कुछ गड़बड़ा सकती है.
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के मन मुताबिक तरीके से कार्य बनेंगे. सिर्फ उचित समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है. करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से युवाओं में उत्साह बना रहेगा. आपका आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व को भी निखारेगा.
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से कुछ उदासी रहेंगे परंतु हिम्मत न हारे और प्रयासरत रहें. विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं. चौकन्ना भी रहना जरूरी है.
मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के घर-परिवार में रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी. आज आप अपनी प्रतिभा और सूझबूझ द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा. किसी राजनीतिक संबंध से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है.
खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी. इस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी न दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है. विद्यार्थी गण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें. आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें.
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि के लोगों का किसी भी परिस्थिति में मनोबल बना रहेगा. घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी. बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं. खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है.
आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं. समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें.
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि के लोग अपने हर काम को भावनाओं की बजाय व्यवहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें. निश्चित ही आप कामयाब होंगे. रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी.
किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति आ सकती है. आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी. इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएगी, परंतु तनाव ना लें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा.
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि के लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस आ सकता है, इसके लिए प्रयासरत रहें. साथ ही कोई खास कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरा होने से सुकून रहेगा. ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा.
कोई खास वस्तु रखकर या भूलने की आशंका है. इस समय कोई भी नया निर्णय ना ही ले, तो अच्छा है. आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना नुकसानदायक रहेगा.
तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए समय शांति दायक और धनदायक बना हुआ है. फोन कॉल अथवा ईमेल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी और आपका कोई कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न भी होगा. मित्रों के साथ भी विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे.
घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी. व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, वरना आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं. किसी संबंधी के साथ बहस में न पड़े.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृाश्चिक राशि के लोग आज आराम करने के मूड में रहेंगे. किसी निकट संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा. परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा. संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
ज्यादा भावुकता और आदर्शता रखना भी ठीक नहीं है. समय अनुसार खुद के स्वभाव में भी परिवर्तन लाएं. रूपए-पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. ठगने अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं.
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए धनु राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है. अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं. अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे. साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी. युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी.
किसी की बातों में आकर भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ सकते हैं. इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं, साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है.
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि के लोगों का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा. आज विशिष्ट लोगों से किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श होगा. प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों के लिए योजनाएं बनेंगी. व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा.
पारिवारिक व्यवस्था बनाने तथा देखभाल करने के लिए आपका योगदान जरूरी है. बच्चों को उनके करियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत ना होने से तनाव रहेगा. इस समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है. मन में कुछ उदासी रहेगी.
कुंभ राशिफल (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों किसी भी योजना को कार्य रूप देने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करें, इससे आपको उचित सफलता मिलेगी. अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे. नजदीकी संबंधों तथा मित्रों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे.
विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं. हालांकि वह लोग आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे. अपने बजट पर ध्यान रखें तथा आवश्यकता अनुसार ही पैसा खर्च करें. युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में ज्यादा समय व्यतीत ना करें.
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए इस समय कुछ नया शुरू करने के लिए समय पक्ष में है. दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना ले. अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी. विवाह योग्य लोगों के लिए किसी अच्छे रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है.
अगर कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं. कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने से उचित परिणाम मिलेंगे

