April 28, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में 20 मई तक भारी बारिश के आसार, जाने अपने शहर का हाल

barish alert

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में 20 मई तक भारी बारिश के आसार जताए हैं। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या-क्या कहा? कहां बारिश होगी और कहां लोगों को झेलनी पड़ेगी गर्मी? मानसून को लेकर क्या अनुमान लगाए गए हैं? अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?


 

इसे भी पढ़ें: CG Monsoon 2023: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से देगी मानसून दस्तक…. रायपुर, जगदलपुर में इस दिन पहुंचने की आशंका

 

इन राज्यों में 20 मई तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान है।

 

इसे भी पढ़ें: शहर के स्पा सेंटरों में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने की रेड कार्रवाई… 13 युवतियों के साथ आधा दर्जन ग्राहक-मैनेजर गिरफ्तार

 

अरुणाचल प्रदेश में 19 और 20 मई तो अन्य राज्यों में आज से 20 मई तक रोज बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में 16, 18 और 19 मई को अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं।

 

इसे भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस फेमस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो, प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

 

उत्तर भारत और मध्य भारत के लिए क्या है अनुमान?
मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में धूलभरी आंधी के अनुमान हैं। इसके अलावा आज यानी 17 मई को उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के असार हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पुलिस भर्ती 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 975 पदों पर भर्ती:लिखित परीक्षा से सीधे भरे जाएंगे पद; रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में होगा सेंटर

 

इस दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद, छपरौला, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर में भी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा यूपी के किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद में भी बारिश हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप का नया फीचर: एक साथ 4 फोन में चला सकते हैं एक ही अकाउंट.. जानिए कैसे

 

यूपी को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों को देखें तो ऐसा लग रहा है कि इस बार नौतपा नौ दिनों तक नहीं तपा पाएगा। उत्तर प्रदेश में 22 मई से बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो रहा है, जिसके 26 मई तक जारी रहने के आसार हैं।

 

इसे भी पढ़ें: भाभी को हुआ 9वीं में पढ़ने वाले देवर से प्यार, फिर दोनों ने मिलकर किया ऐसा कांड

 

मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं, मई के अंत और जून की शुरुआत का यह वो समय होता है जब सूर्य की किरणें धरती पर सीधे आती हैं। 22 मई से बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। 24 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 26 मई तक ये दौर बना रहने के आसार हैं।

 

इसे भी पढ़ें: चारपाई पर धूप सेक रहे देवर का भाभी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, मामला दर्ज

 

बारिश और तेज हवाओं के कारण तपन कम होगी और पारे में गिरावट के भी आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते प्रदेश में धूल भरी हवा चलने और बारिश का दौर बना रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें: चाणक्य नीति: चाणक्य की 3 बातें मानने वाले हमेशा प्यार में होते हैं सफल, रिश्ते में नहीं आती खटास


You may have missed