IPL 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स के नाम: जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई को जिताया… पांचवीं बार चैंपियन बनी CSK, धोनी ने की रोहित शर्मा की बराबरी
अहमदाबाद: चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। टीम ने 15 ओवर में 171 रन बनाए।


टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 96 और ऋद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए। दूसरी पारी में बारिश होने लगी। चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। टीम 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

