April 18, 2026

जया किशोरी करेंगी लव मैरिज! धीरेंद्र शास्त्री के साथ रिश्तों तोड़ी चुप्पी…

images (7)

नई दिल्ली: कथावाचक जया किशोरी (Katha vachaka Jaya Kishori) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे देखा जाए तो जया किशोरी की दुनियाभर में लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी पहचान कथावाचक के इतर मोटीवेशनल स्पीकर के तौर पर भी है।


 

जया किशोरी के फैन को उनके वीडियो का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होते ही कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख लेते हैं। लेकिन इस बीच एक बार फिर जया किशोरी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने देश की नामी मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

 

नामी मीडिया संस्थान से बात करते हुए जया किशोरी ने शादी पर खुलकर बात की। साथ ही, उनसे सवाल किया गया कि लोग जानना चाहते हैं कि उनका बॉयफ्रेंड कौन है? कई लोग चाहते हैं कि हमारे बेटे से जया किशोरी की शादी हो जाए।

 

इस पर जया किशोरी ने कहा कि एक उम्र के बाद समाज का दबाव बढ़ जाता है कि शादी होनी चाहिए। जब कोई पसंद करता है तो वह अपनी बात सामने रखते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन अब प्रेशर ज्यादा हो गया है। मैंने इस बारे में कहा भी था कि पहले लगता था कि मुझे शादी करनी चाहिए, लेकिन अब लगता है कि नहीं करनी चाहिए। इतने सवाल पूछ लिए गए हैं कि अब यह तंग करने लग गए। मुझे नहीं मालूम कि मेरी शादी कब होगी। भगवान जाने, जब लिखी होगी तब हो जाएगी। अभी कोई ऐसा प्लान नहीं है। अभी मेरे पास इसके लिए ज्यादा समय नहीं है।

 

उन्होंने बॉयफ्रेंड के बारे में कहा कि अभी मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। मुझे लव मैरिज या फिर अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। मैंने बहुत कुछ प्लान नहीं किया है। मेरे परिवार की ओर से भी मुझपर कोई दबाव नहीं है। मैं खुश हूं, इसी से वे खुश हैं। वे मुझपर कोई दबाव नहीं डालते हैं। बागेश्वर बाबा से नाम जोड़े जाने पर जया किशोरी ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं उनसे कभी भी नहीं मिली हूं। मैंने उन्हें कभी देखा नहीं है और न ही जाना है। अचानक से मुझे न्यूज मिली कि मेरे बारे में ऐसा चल रहा है। जब तक सच नहीं पता हो, तब तक लोगों को उस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। मेरे लिए यह सैड पार्ट है। यह गलत है और इसे बंद होना चाहिए। मुझे भले ही फर्क न पड़े, लेकिन नॉर्मल लड़की पर फर्क पड़ेगा। इस तरह की बातें बंद कर दी जानी चाहिए। मैंने पहले भी बताया है कि जब मेरी शादी होगी, तब खुलकर बता दिया जाएगा।


You may have missed