इस देश में समलैंगिक संबंध बनाने पर सजा-ए-मौत: LGBTQ के खिलाफ दुनिया का सबसे सख्त कानून पास
युगांडा: युगांडा (Uganda) के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी (President Yoweri Museveni) ने सोमवार को समलैंगिकों (Homosexuals) के खिलाफ दुनिया का सबसे सख्त कानून पारित किया है।


इसे भी पढ़ें: जुए के दांव में पत्नी को हारा शख्स: अब पति ने पत्नी पर बनाए दोस्त के साथ संबंध का दबाव… महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
इससे वहां समलैंगिक संबंध बनाने पर अब उम्र कैद से लेकर मौत की सजा तक मिल सकती है। युगांडा में सेम सेक्स रिलेशन्स पर पहले भी बैन था, लेकिन इतनी सख्त सजा का प्रावधान नहीं था।
इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज: गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 200 MP कैमरा, प्री-बुकिंग करवाने पर मिलेगा 8 हजार रुपए तक का कैशबैक
सांसदों ने कानून पारित करते हुए समलैंगिक संबंधों को समाज के मूल्यों के खिलाफ होना बताया है। साथ ही कानून का ठीक से पालन करवाने की शपथ भी ली है। कानून पास होते ही दुनिया भर में इसकी आलोचनाएं शुरू हो चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: Poco X5 Pro भारत में लॉन्च: 5G स्मार्टफोन में Xfinity डिस्प्ले और 108MP कैमरे जैसे फीचर, कीमत 22,999 रुपए से शुरू
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो युगांडा के कई अधिकारियों और अफसरों पर पाबंंदियां लगाने और वहां अमेरिकी निवेश को कम करने की चेतावनी दी है।
HIV संक्रमित ने संबंध बनाए तो मिलेगी मौत की सजा
युगांडा में नए कानून के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति या HIV संक्रमित के साथ समलैंगिक यौन संबंध बनाने पर मौत की सजा हो सकती है। वहीं, होमोसेक्शुअलिटी को प्रोमोट करने पर 20 साल जेल में रहना होगा।
इसे भी पढ़ें: भाभी को हुआ 9वीं में पढ़ने वाले देवर से प्यार, फिर दोनों ने मिलकर किया ऐसा कांड
हालांकि, किसी को सिर्फ गे, लेस्बियन या होमोसेक्शुइल होने पर कोई सजा नहीं होगी। सजा तभी होगी जब वो समलैंगिक संबंधों में शामिल होगा।
इसे भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: पति ने गर्म चाकू से दागा पत्नी का प्राइवेट पार्ट
हालांकि, मुसेवेनी ने सांसदों से ‘गंभीर समलैंगिकता’ को मृत्युदंड देने वाले प्रावधान से हटाने की सलाह दी थी जिसे सांसदों ने खारिज कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: अगर आप भी जीना चाहते हैं खुशहाल शादीशुदा जिंदगी, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं
इसका मतलब है कि बार-बार अपराध करने वालों को मौत की सजा दी जा सकती है। हालांकि युगांडा ने कई साल से मृत्युदंड नहीं दिया है।
इसे भी पढ़ें: Impact of sleep on Sexual Relationship: नींद पूरी न होने की वजह से पड़ सकता है पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ पर असर
इससे पहले जब मार्च में राष्ट्रपति के पास ये बिल पारित करवाने के लिए भेजा गया था तो उसमें किसी को गे होने पर भी सजा देने की बात कही गई थी, जिसे राष्ट्रपति ने आपत्ति के बाद हटाया गया था।
इसे भी पढ़ें: स्कूटी की नंबर प्लेट पर SEX लिखा होने पर बढ़ा विवाद! दिल्ली महिला आयोग ने परिवहन विभाग को जारी किया नोटिस
अफ्रीका महाद्वीप में केवल युगांडा ऐसा देश नहीं है जहां समलैंगिक संबंधों पर पाबंदियां हों। वहां 30 से ज्यादा देशों में सेम सेक्स रिलेशन्स बनाने पर पाबंदियां लगी हैं।

