May 1, 2026

अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जा रहे हैं OYO होटल… तो जरूर जान लें ये नए नियम… बाद में ना हो कोई प्राब्लम

IMG_20230531_133114

नई दिल्ली: आजकल शहरों और कस्बों में कई गेस्ट हाउस, होमस्टे और ओयो होटल आदि अवैध रूप से खोल दिए गए हैं। इन होटलों और गेस्ट हाउस में लगातार कई तरह की अवैध गतिविधियां हो रही हैं।


 

ऐसे में इन होटलों और गेस्ट हाउस को कानूनी प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए सरकार की ओर से नए नियमों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत जो भी होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे या ओयो होटल आदि हैं,

 

उनका रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद अनिवार्य होगा। इन होटलों में आने वाले मेहमानों के पूरे ब्यौरे से लेकर उनकी सुरक्षा के मानक तय किए जाएंगे। सभी होटलों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा अन्यथा उनके होटल को सील कर दिया जाएगा।

 

पुलिस इन होटलों को चलाने वालों की जवाबदेही भी तय कर रही है। जैसे-जैसे शहरों और कस्बों में व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और पर्यटकों का आगमन बढ़ रहा है

 

जिसके कारण गेस्ट हाउस होटल और होमस्टे की मांग भी बढ़ रही है। आजकल हम देखते हैं कि हमारे आस-पास गलियों में कई होटल खुल गए हैं, लेकिन वे किसी भी प्रकार के नियम-कायदों का पालन नहीं करते हैं।

 

ऑनलाइन पोर्टल से लाइसेंस लेना होगा
सरकार के लिए ऐसे अवैध गेस्ट हाउस, होमस्टे और ओयो होटलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नियम बनाना अनिवार्य हो गया था। लंबे समय से हम देख रहे थे कि इन होटलों और गेस्ट हाउसों में तस्करी, वेश्यावृत्ति या अन्य अवैध गतिविधियां लगातार हो रही थीं।

सरकार द्वारा होटल, गेस्ट हाउस या होम स्टे में लगातार छापेमारी के बावजूद ये काम नहीं रुक रहे हैं। इसलिए सरकार ने इन होटलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे नियम कानून बनाए हैं।

 

गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ये संगठन मौजूदा नियमों और विनियमों में खामियों का लगातार फायदा उठा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई से बच रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के अभाव में ऐसे होटलों की रिपोर्ट करना और जांच करना मुश्किल हो गया है।

 

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं
इन सबके अलावा कुछ होटलों में फायर सेफ्टी, मेडिकल और टूरिस्ट सुविधाओं के भी पूरे इंतजाम नहीं हैं। जैसे कि सीसीटीवी नहीं होना या मेहमानों के आने पर किसी तरह की आईडी जमा नहीं करना।

 

ऐसे में किसी भी तरह के हादसे में आरोपियों की पहचान करना काफी मुश्किल होता है। इन सभी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इन सभी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं और जल्द ही इन्हें लागू कर दिया जाएगा।

 

गृह विभाग द्वारा बनाए जा रहे नए नियमों के तहत होटल गेस्ट हाउस या अन्य होमस्टे का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। जिसमें विभिन्न शर्तों का पालन नहीं करने पर उन संस्थानों को सील या कुर्क कर दिया जाएगा

 

अन्यथा उन पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो उन संस्थाओं को जीवनपर्यन्त व्यावसायिक गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।

 

मेहमानों के लिए भी नियम होंगे
इन होटलों में आने वाले मेहमानों के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा, बिना पहचान पत्र के उन्हें होटल में एंट्री नहीं दी जाएगी और जब भी कोई कानूनी कार्रवाई होगी, उन्हें उस कानूनी कार्रवाई में सहयोग करना होगा।

 

बाद में यदि कोई दुर्घटना होती है तो उससे संबंधित पूछताछ के लिए भी उन्हें बुलाया जा सकता है और उनका आना अनिवार्य होगा, अन्यथा इस कानून में उनके लिए जुर्माने और सजा का प्रावधान रखा गया है।


You may have missed