July 21, 2026

फांसी पर लटकती मिली प्रेमी-जोड़े की लाश: हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

IMG_20230609_121809

गरियाबंद: गरियाबंद में प्रेमी-जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।


दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द इस मामले का खुलासा होगा।


You may have missed