PM मोदी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक: राज्य के 7 जिलों में चक्रवात के असर को लेकर भी अलर्ट जारी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को दोपहर एक बजे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclonic storm biparjoy) को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें चक्रवात से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।


बताया गया है कि बैठक में आपदा और राहत कार्यों से एजेंसियां और एनडीआरएफ से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली सजा! कार में किस करते पकड़े गए कपल: दोनों को सबके सामने मारे गए 21 कोड़े
गौरतलब है कि बिपरजॉय अभी भीषण चक्रवाती तूफान बन चुका है। इसके 15 जून तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र से टकराने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें: ड्रामेबाज गिलहरी ने अपनी एक्टिंग से किया सभी को हैरान: Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
गुजरात के 7 जिलों में चक्रवात के असर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी तटीय इलाके में अधिकारियों ने मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। इसी के साथ खतरे को भांपते हुए 1300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

