April 20, 2026

राजधानी के इस मंदिर में ड्रेसकोड लागू: हॉफ पेंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट को नो एंट्री

IMG-20230619-WA0004

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अटल पथ स्थित मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में भारतीय संस्कृति और परंपरा को बचाने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के लिए ड्रेसकोड लागू कर दिया गया है|


मंदिर में भी हाफ पेंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट या छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी|

बकायदा, मंदिर के बाहर ड्रेस कोड का बोर्ड भी लगा दिया गया..श्रद्धालुओं को अब मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटना होगा|

व्यवस्थापक एवं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मंदिर पर महिला एवं पुरुषों के लिए यह बोर्ड लगा दिया गया कि वे मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें|

छोटे वस्त्र, हॉफ पेंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर आने पर प्रवेश निषेध रहेगा..सभी सनातन धर्मियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है|

भोपाल के सभी मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए..मंदिरों में सनातन धर्मी अपनी सभ्यता और अपने संस्कार के अनुसार शालीन वस्त्रों में प्रवेश करेंगे तो मंदिर की भी मर्यादा रहेगी और भारत की संस्कृति-सभ्यता को किसी भी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचेगी|


You may have missed