April 18, 2026

मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर जारी किया अलर्ट: यूपी, बिहार, छत्तीसगढ समेत इन राज्यों में गंभीर हीटवेव का अंदेशा

luu

रायपुर: देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है| उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव (Heatwave) से 98 लोगों की मौत हो चुकी है|


मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गंभीर हीटवेव (Heatwave) के हालात का अंदेशा जताया है|

वहीं छत्तीसगढ़ में भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं| प्रदेश के 8 जिलों में हीट वेव (Heatwave) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है| हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाके में हल्की बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है|

मध्यप्रदेश में भी बिपरजॉय’ तूफान का असर

गुजरात और राजस्थान में तबाही मचाने वाले ‘बिपरजॉय’ तूफान का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है|

ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन समेत 25 जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश होने के आसार नजर हैं, प्रदेश में 21 जून तक मौसम खराब रहेगा|

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है| तूफान का असर पश्चिमी मध्यप्रदेश में दिखाई देगा| ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश हो सकती है|


You may have missed