व्यक्ति के रिश्तेदार ही निकले मुर्गे चोर: पुलिस ने गिरफ्तार कर सब्जि भी किया जब्त
जनजातीय बाहुल्य नकटीखार गांव में मुर्गा की चोरी करने के चक्कर में सगे संबंधियों को लेने के देने पड़ गए। दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। यही नहीं, पुलिस ने मौके से मुर्गा का उपयोग कर बनाई गई सब्जी भी बर्तन समेत जप्त कर ली है।


अजब-गजब कारनामों को लेकर और बाकी चर्चा आए दिन होते रहती है। इस तरह के मामले ना केवल इस शहर में सामने आते हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनकी पुनरावृत्ति होती रहती है।
कोरबा से 10 किलोमीटर दूर नकटीखार गाव में मुर्गा चोरी का मामला सामने आया है जिसे लेकर आदिवासी परिवार की आपस में ठन गई।
खबर के मुताबिक महेंद्र सिंह मझवार ने अपने पास 8 महीने से एक मुर्गा पाला था, जिसे भाई और दामाद ने चोरी करने के साथ उसकी सब्जी बना ली। मौके पर इसे पकड़ लिया गया। इस दौरान संबंधित लोगों के मुंह पर ताले पड़ गए।
मुर्गा के पालक महेंद्र मझवार ने बताया कि काफी जतन से मुर्गा की सारसंभाल की गई। इसलिए उसकी चोरी करने से दुख हुआ।
इस मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दिए जाने पर आनन-फानन में एक्शन लिया गया। मुर्गा चोरी करने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर पुलिस ने सम्बंधित सब्जी भी जब्त कर ली। इस मामले में पुलिस के द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है

