April 29, 2026

लॉन्च होते ही Threads App ने गाड़े झंडे: यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के करीब!, ट्विटर का ट्रैफिक हुआ डाउन

IMG_20230710_123929

मेटा (meta) का हाल ही में लॉन्च हुआ थ्रेड़्स ऐप (Threads App) लगातार सुर्खियों में है. इसके यूजर्स की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है.


लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक थ्रेड्स (Threads App) के यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है. थ्रेड़्स ऐप (Threads App) को ट्विटर का बड़ा कॉम्पिटीटर (Twitter competitor) माना जा रहा है. ऐप स्टोर पर फिलहाल थ्रेड्स ऐप टॉप फ्री ऐप है.

खबर के मुताबिक, थ्रेड्स की वजह से ट्विटर (Twitter) के ट्रैफिक पर असर देखा जा रहा है. ट्विटर ट्रैफ़िक (Twitter Traffic) में गिरावट का अनुभव कर रहा है.

पिछले हफ्ते ही हुआ है लॉन्च
मेटा (meta) ने पिछले हफ्ते 100 देशों में आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए थ्रेड्स ऐप (Threads App) लॉन्च किया था.

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिखाई देने वाले बैज की संख्या के आधार पर, फिलहाल थ्रेड्स ऐप पर 9.7 करोड़ से अधिक अकाउंट्स हैं. आपको बता दें, इस नए ऐप ने लॉन्च के बाद सिर्फ दो घंटों में 20 लाख साइन-अप को पार कर लिया, सात घंटे में 1 करोड़ यूजर्स और सिर्फ 12 घंटों में 3 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया.

नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड लॉन्च

मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर की टक्कर में अपना नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के बाद से थ्रेड को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। ऐप लॉन्च के 7 घंटे में थ्रेड ऐप को 10 मिलियन यानी 1 करोड़ डाउनलोड हुए हैं।

वही लॉन्च के 2 घंटे में 2 मिलियन यानी 20 लाख डाउनलोड हो गए हैं। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट करके बताया कि शुरुआती 4 घंटे में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड हुए हैं।


You may have missed