Emergency Alert Severe: क्या आपके फोन पर भी आया इमरजेंसी अलर्ट, जानिए क्या है यह तकनीक और क्यों है आपके लिए उपयोगी, ऐसे करें अपने मोबाइल में एक्टिव
Emergency Alert Severe: भारत सरकार ने 20 जुलाई से कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेज रही है, आज 23 अगस्त को फिर से कई लोगों के फोन पर (Emergency Alert: Severe) मैसेज आया। इस मैसेज के साथ एक और मैसेज लिखा हुआ था जिस पर लोगों ने ध्यान दिया ही नहीं।


इसे भी पढ़ें: आसमान से खेत में गिरा चमकदार गोला: जांच के लिए बुलाई विशेषज्ञों की टीम, देखें वीडियो
दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे गए इस मैसेज को आपातकालीन अलर्ट सिस्टम (Emergency Alert: Severe) की टेस्टिंग के तहत भेजा जा रहा है। दरअसल, सरकार एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। तो यह तकनीक और कैसे काम करती है आइए हम यहां जानते हैं।
इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम क्या है?
इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसका उपयोग सरकार दूरसंचार विभाग की मदद से उपयोगकर्ताओं को आगामी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: युवक को डीजे पर नागिन की धुन पर डांस करना पड़ा भारी: सांप के काटने से हालत हुई गंभीर
इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से या आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। सरकार ने इस सिस्टम की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। पिछले महीने भी 20 जुलाई को सरकार ने कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा था।
इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने फिर की बोल्डनेस की सारी हदें पार: अपने ठुमकों से गिराई हुस्न की बिजलियां, देखें वीडियो और फोटो
विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल था ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।
क्यों उपयोगी है यह तकनीक?
वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट, न केवल प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियों में बल्कि युद्ध या अन्य प्रकार की आपात स्थितियों के दौरान भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह कोविड के दौरान सूचना और चेतावनी प्रसारित करने में भी काम आ सकता था। इसे रेडियो या टीवी आपातकालीन प्रसारण के जैसे ही देखा जा सकता है, लेकिन यह स्मार्टफोन के लिए है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में कपल ने की OYO वाली हरकत: चलती ट्रेन में किया लिप लॉक और…
यह बेहद जरूरी भी है क्योंकि आज के समय में स्मार्टफोन टीवी या रेडियो की तुलना में अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर सभी फोन में यह अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, लेकिन आपके फोन में यह सेटिंग ऑन नहीं है तो आपको इसे मैन्युअल रूप से ऑन करना पड़ सकता
अपने फोन में ऐसे ऑन करें इमरजेंसी अलर्ट
जैसा कि हमने बताया है कि आमतौर पर सभी फोन में यह अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है ताकि आपात स्थिति में लोगों को किसी आपदा के लिए सतर्क किया जा सके। यदि आपके फोन में अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आप इसे ऑन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर का सामने आया हॉट अवतार: बिस्तर पर दिए ऐसे कातिलाना पोज, यहां देखें
यदि आपके पास आईफोन है तो आप फोन की सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और Government Alerts को ऑन कर दें या फिर आपको ऐसे अलर्ट नहीं चाहिए तो इसे ऑफ कर दें।
इसे भी पढ़ें: सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा: पुरुषों से ज्यादा हैं महिलाओं के सेक्स पार्टनर
एंड्रॉयड फोन में भी इस सेटिंग को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर Safety and Emergency पर क्लिक करना होगा और वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट्स पर क्लिक करके इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है।

