August 18, 2026

युवक को डीजे पर नागिन की धुन पर डांस करना पड़ा भारी: सांप के काटने से हालत हुई गंभीर

IMG_20230823_141920

राजस्थान के अलवर में एक अजीब मामला सामने आया है। मामला अलवर जिले के बानसूर कस्बे का है। दीपक मेघवाल नाम के युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वह खुद भी नागिन डांस कर रहा था। तभी वहां एक कोबरा निकल आया। युवक ने कोबरा को अपने हाथ से उठा लिया और उसके साथ डांस करने लगा।


लेकिन दीपक की इस हरकत से नागराज नाराज हो गए। नाग ने दीपक को डस लिया। यह देखकर पार्टी में हड़कंप मच गया। सांप काटने के बाद दीपक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक मेघवाल की हालत नाजुक है। वह जिंदगी और मौत के बीच जयपुर अस्पताल में संघर्ष रहा है।

परिजनों ने बताया कि दीपक नशे में था इस दौरान उसने सांप को पकड़ लिया। उसको काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


You may have missed