April 29, 2026

आज चांद पर लहराएगा हिन्दुस्तान का तिरंगा: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मंदिर से लेकर दरगाहों पर की जा रही कामना, जानिए कितने बजे होगी लैंडिंग

IMG_20230714_144919

आज चांद पर हिन्दुस्तान का तिरंगा लहराएगा। पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान 3 मिशन मून (Chandrayaan 3 Mission Moon) पर टिकी हुई है. भारत इतिहास रचने के सिर्फ 7 घंटे दूर है. भारत का चंद्रयान 3 चाँद के साउथ पोलर हिस्से में शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करने की उम्मीद है.


इसे सफल बनाने के लिए देश ही नहीं विदेशों में ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक मंदिर से लेकर दरगाह तक कामना की जा रही है. एक तरफ जहां मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर में भस्म आरती कराई जा रहे है वहीँ दूसरी ओर अजमेर की दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ मुस्लिम धर्म गुरू चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इबादत करते नजर आए.

ब्रिटेन से अमेरिका तक शुभकामनाओं की गूंज:
मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा विदेशों में भी हो रही है जिसे लेकर ब्रिटेन से अमेरिका तक सबहि चंद्रयान शुभकामनाएं दे हैं. लंदन में भारतीय छात्रों ने शक्ति माता मंदिर में पूजा की तो वहीं अमेरिका के वर्जीनिया में चंद्रयान 3 के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने हवन कराया.यूनाइटेड किंगडम में इसे ऐतिहासिक बताया तो वहीं श्रीलंका के भारत में मौजूद उच्चायुक्त ने भी चंद्रयान मिशन को गौरव का क्षण बताया है.

बता दें एक वो दौर था जब साल 2019 में आखिरी 15 मिनट लैंडिंग के समय ही चंद्रयान मिशन को झटका लगा था. ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही कि चंद्रयान 3 इस बार 15 मिनट्स ऑफ टेरर को पार कर नया इतिहास लिख देगा


You may have missed