April 19, 2026

देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके: नेपाल में दो बार आया भूकंप

bhukamp2

मंगलवार दोपहर दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। इसका केंद्र नेपाल में था।


बताया जा रहा है कि नेपाल में दो बार भूकंप आया है। पहला 2.25 बजे, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। दूसरा झटका 2.53 बजे आया जिसकी तीव्रता 6.2 रहीं। उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस हुए हैं। इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अयोध्या, अलीगढ़, हापुड़, अमरोहा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी झटके महसूस हुए हैं।


You may have missed