रायपुर में अवैध चौपाटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर: छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी की शिकायत पर करवाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही एक्शन मोड पर है। अवैध दुकानों पर राजधानी रायपुर में बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर के मोती बाग सालेम स्कूल के पास अवैध रूप से चल रही चौपाटी पर कार्रवाई करने निगम की टीम पहुंची है।


बीते दिन सालेम स्कूल में पढ़ रही छात्राओं ने छेड़छाड़ और बदसूली करने की शिकायत की थी। जिसके बाद अब निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची है। इसके अलावा पुलिस की टीम की ओर से भी छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार किसी भी दुकानदार के पास वैध दस्तावेज नहीं था। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास चौपटी होने से अड्डेबाजी भी होती थी। सालेम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने चौपटी का विरोध किया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब सालेम स्कूल के पास अवैध दुकानों पर कार्यवाही शुरू हो गई है। वहां अवैध रूप से चिकन सेंटर भी लग रहा था।

