April 18, 2026

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को लिखा पत्र: 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

IMG_20240110_174116

रायपुर: धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।


उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने की अपील की है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देशभर के साथ प्रदेश में भी दिवाली की तरह मनाने की तैयारी चल रही है।

चिट्ठी में बृजमोहन अग्रवाल ने आगे मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि- इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कॉलेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सकें। अब माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश सरकार इस दिशा में कोई आदेश जारी कर सकती है।


You may have missed