May 20, 2024

10 मई का राशिफल: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग का संयोग, इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत


अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग
अक्षय तृतीया पर बहुत से शुभ और मांगलिक कार्य करने की परंपरा रही है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और घर की जरूरत के अन्य नए सामानों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।


इस बार अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और चंद्रमा के बीच में मित्रता का भाव रहता है।

ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी, चंद्रदेव और देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहने वाली है। गजकेसरी योग के अलावा इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होंगे।

मेष राशि
अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बनने से मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने के शुभ संकेत हैं। इस योग के निर्माण से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवन में खुशहाली के महत्वपूर्ण पल मिल सकते हैं। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी कार्य कुशलता के चलते आपकी तरफ लोगों का रुझान रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

कर्क राशि
10 मई को अक्षय तृतीया पर बना गजकेसरी योग कर्क राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग आपको अच्छी कामयाबी दिलाएगा और अच्छे दिन की शुरुआत होगी। आपके जो काम अभी तक किसी न किसी कारण से रुके हुए थे उसमें अब गति आएगी। करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं दूर होंगी और परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि
अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलने की उम्मीद है। जो महत्वपूर्ण कार्य किसी न किसी कारण से पूरे नहीं हो पा रहे थे वह अब जल्द ही पूरे होंगे। जिससे आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। अगर जातक किसी व्यापार में हैं तो किसी अच्छी योजना का लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग पिछले कई दिनों से नौकरी में बदलाव के बारे में सोच-विचार कर रहे थे उन्हे उनमें सफलताएं हासिल होंगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज का राशिफल कन्या राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 10 May)
अपने व्यवहार से सभी अपने अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

आज का राशिफल तुला राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 10 May)
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 10 May)
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

आज का राशिफल धनु राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 10 May)
अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें, अपने आपको संभालें संगति बदलें।

आज का राशिफल मकर राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 10 May)
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 10 May)
जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 10 May)
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक्युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed